*प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी बैठक व पदाधिकारियों निर्वाचन/मनोनयन*

*प्रदेश स्तरीय कोर कमेटी बैठक व पदाधिकारियों निर्वाचन/मनोनयन*

————————– छत्तीसगढ़ प्रांतीय अखंड ब्राह्मण समाज छत्तीसगढ़ संगठन का प्रदेश कार्यालय डंगनिया रायपुर में प्रदेशस्तर पदाधिकारियों का निर्वाचन/ मनोनयन हेतु कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें वर्ष भर के 1.आय व्यय व 2. प्रदेश पदाधिकारी के निर्वाचन/मनोनयन मुख्य एजेंडा के रुप में रखे गये।जिसमें सभी कोर कमेटी के सदस्य की उपस्थिति रही।आय व्यय लेखा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात निर्वाचन प्रक्रिया का पालन करते हुए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया। निर्वाचन के सभी नियमों से अवगत कराया गया। नाम निर्देशन पत्र आमंत्रित किए गए। सभी ‌पदों हेतु एक-एक अभ्यर्थी के नामपर कोर सदस्यों की सर्वसम्मति बनी ।जिससे निर्विरोध निर्वाचन/मनोनयन पद संरचना आधार पर किया गया। जिसमें निम्नलिखित निर्वाचित /मनोनीत प्रदेश पदाधिकारीयों के नाम निम्नानुसार है।*प्रदेश संरक्षक*श्रीमती विजय लक्ष्मी शर्मा जी *प्रदेशसंयोजक* श्रीमती डॉक्टर सरिता दुबे जी*प्रदेश अध्यक्ष*श्रीमती भारती किरण शर्मा जी*प्रदेश उपाध्याय* श्रीमती सरिता तरुण शर्मा जी *प्रदेश सचिव*श्री संजय शुक्ला जी *प्रदेश महासचिव* श्रीमती प्रीति शुक्ला जी *प्रदेश कोषाध्यक्ष* श्रीमती सुनीता मिश्रा*प्रदेश संगठन सचिव(मुख्य)**प्रसार एवं विस्तार* श्री ईश्वर प्रसाद शर्मा जी*प्रदेश सचेतक व अतरिक्त प्रभार कार्यकारी अध्यक्ष*श्री कमलेश कुमार शर्मा *प्रदेश अध्यक्ष नारी प्रकोष्ठ*श्रीमती निशा तिवारी जी*प्रदेश सह सचिव प्रदेश संयोजक विप्र प्रकोष्ठ*श्री मेघराज तिवारी निर्वाचित/मनोनीत किये गये नियमानुसार तीन वर्ष कार्यकाल सभी सम्मानित सदस्यों की सहमति से निर्धारित किया गया। संगठन नियमावली का पालन करते हुए संगठन हित कार्य करने हेतु सभी को संगठन नियमावली की जानकारी दी गयी।व भविष्य में संगठन को सुदृढ़ करने हेतु संगठन विस्तार का निर्णय लिया गया। *प्रदेश मीडिया प्रभारी* कमलेश कुमार शर्मा प्रति,प्रदेश संरक्षक, प्रदेश संयोजक प्रदेशाध्यक्ष, प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ प्रान्तीय अखण्ड ब्राह्मण समाज रायपुर सूचनार्थ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *