राष्ट्रीय हुसैनी सेना के द्वारा शाही रोजा इफ्तार में” नन्हे रोजेदार” सम्मानित , हजारों रोजेदार शामिल हुए

शाही रोजा इफ्तार में” नन्हे रोजेदार” सम्मानित , हजारों रोजेदार शामिल हुए मुस्लिम समाज का पवित्र रमजान माह शुरू हो चुका है और मुस्लिम समाज का सबसे बड़ा रोजा इफ्तार राष्ट्रीय हुसैनी सेना के द्वारा आयोजित किया गया इस रमजान महीने मे आज 16 मार्च रविवार के दिन शाही रोजा इफ्तार नेताजी सुभाष स्टेडियम में आयोजित हुआ राष्ट्रीय अध्यक्ष राहिल रउफ़ी संरक्षक नईम अशरफी रिजवी, विकासक बजाज,शेख अमीन डॉ नेहाल खान , एजाज कुरैशी, नवेद अशरफ, जफर इकबाल मो आमिर खान ,ने आय हुए अतिथियों का स्वागत किया , शेख हाफिजुद्दीन अब्दुल रऊफ ने बताया कि आज के इफ्तार मै पूर्व उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव बाबा साहब, पूर्व श्रम कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद ,वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर सलीम राज, उर्दू अकादमी के अध्यक्ष इदरीश गांधी, मखमूर इकबाल खान,नजमा अजीम , राजेश जोन पॉल, सुरेश मसीह , सरदार निरंजन खनूजा ,शाही ईफ़तार मै शामिल हुए,और रोजा रख रहे बच्चे जो पहली बार रोजा रखते हैं ऐसे बच्चों का सम्मान जानमाज तस्बी देकर किया , शाही रोजा इफ्तार में हजारों रोजेदार शामिल हुए ,जिसमें सभी राजनीतिक दलों के नेतागण, व सभी धर्मों व समाजों ब्राह्मण समाज साहू समाज सिख समाज क्रिश्चियन समाज सतनामी समाज सिंधी समाज जैन समाज सहित सभी समाजों के प्रमुख शामिल हुए मगरिब की नमाज मौलाना अब्दुल रज्जाक साहब ने पढ़ाई और देश व प्रदेश मै अमन चैन रहे और खुशहाली की दुआ की गई हजारों रोजेदारों के साथ सभी समाज प्रमुख साथ मै बैठ के स्वल्पाहार की कौमी एकता का संदेश दिए आए हुए मेहमानों का रायपुर शहर अध्यक्ष सूफी अवैश, एहतेशाम हुसैन,रिजवान अहमद, मंसूर बेग ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *