अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में लावण्या फाउंडेशन द्वारा राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह का आयोजन
8 मार्च
शहर की प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्था लावण्या फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में ‘वूमनिया 2025’ का आयोजन किया गया।निरंजन धर्मशाला वीआईपी रोड में आयोजित यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा राज्य स्तरीय महिला सम्मान समारोह रहा जिसमें विभिन्न जिलों से चुनी हुई 51 महिलाओं का सम्मान किया गया।विशेष बात यह रही की चुनी हुई अधिकतर महिलाएं रायपुर जिले से न होकर अन्य जिलों की रही और पूरे प्रदेश के लगभग 20 से 25 जिलों से महिलाएं कार्यक्रम में पहुंची।इसमें कुछ ऐसी संस्थाओं का भी सम्मान किया गया जो महिलाओं द्वारा संचालित है और वर्षों से समाज में योगदान दे रहीं हैं।यह सम्मान चिकित्सा,कला,खेल,साहित्य,शिक्षण,व्यवसाय,सेवा इत्यादि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाएं को दिया गया।संस्था के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया की आयोजन का उद्देश्य सुदूर ग्रामीण अंचल में कार्य कर रही उन महिलाओं को मंच प्रदान करना है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कार्यों से अपने हुनर का लोहा मनवाया है परंतु उनकी प्रतिभा, त्याग और समर्पण को उचित स्थान नहीं मिल पाया।ऐसी दुरस्त क्षेत्र में कार्य कर रही महिलाओं को चुनकर निकालने और उन्हें सम्मानित करने का कार्य संस्था द्वारा वूमनिया सम्मान के रूप में पिछले 4 वर्षों से निरन्तर किया जा रहा है।कार्यक्रम में लावण्या फाउंडेशन द्वारा गोद लिए हुए बस्ती के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति जिसका थीम महिला सशक्तिकरण रहा।नृत्य के रूप में बच्चों ने हृदय को छू लेने वाली मार्मिक प्रस्तुति दी जिसे उपस्थित महिलाओं द्वारा अत्यंत सहारा गया।नारी शक्तियों के मनोरंजन के लिए भी कई गतिविधियां रखी गई जिस पर संगीत एवं नृत्य का उपस्थित महिलाओं ने भरपूर आनंद लिया।हाई टी के साथ ही उनके भोजन की भी व्यवस्था की गई जिससे महिलाएं न केवल सम्मान ग्रहण करें बल्कि इस पूरी शाम का भरपूर आनंद लेकर अपने घर लौटें।संस्था द्वारा किए जा रहे इस भव्य आयोजन से उपस्थित अतिथि अत्यंत प्रभावित हुए एवं उन्होंने मंच से दिल खोलकर संस्था की प्रशंसा की।मुख्य अतिथि के रूप में विधायक दक्षिण सुनील सोनी,विधायक धरसीवा अनुज शर्मा एवं महापौर श्रीमती मीनल चौबे उपस्थित रहे।शहर के कई ख्यातिप्राप्त शख्सियतों ने भी कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी जिसमें शताब्दी पांडे,डॉ अजय सहाय,मनोज खरे,सावित्री जगत प्रमुख रहे।कार्यक्रम का संचालन शशि दुबे और राकेश तिवारी द्वारा किया गया।संस्था की ओर से पद्मा शर्मा,सरिता शर्मा,आभा मिश्रा,अभिषेक मिश्रा,सविता मौर्य,स्नेहा पांडे,प्रिया ठाकुर,रश्मि सक्रिय भूमिका में उपस्थित रहे।