वामा कैपिटल द्वारा मात्रपित्र दिवस – एक भावनात्मक संगम

वामा कैपिटल द्वारा मात्रपित्र दिवस – एक भावनात्मक संगम


हर वर्ष वामा कैपिटल मात्रपित्र दिवस को एक विशेष और अनोखे रूप में मनाती है। यह आयोजन चितवन के वृद्धाश्रम में रहने वाले सम्माननीय बुजुर्गों के साथ मिलकर किया जाता है, जहाँ समाज के विभिन्न वर्गों के लोग एकजुट होकर इस मधुर क्षण के साक्षी बनते हैं।
यह अवसर मात्र एक उत्सव नहीं, बल्कि भावनाओं का एक सुंदर संगम है, जहाँ बुजुर्ग अपने बचपन और सुनहरे अतीत की यादों में खो जाते हैं। वे संगीत, नृत्य, नाटक और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं, और पूरा वातावरण प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद से ओतप्रोत हो जाता है।
बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान, उनके मन में उमंग और चारों ओर बिखरता स्नेह इस आयोजन को और भी दिव्य बना देता है। वामा कैपिटल का यह प्रयास मात्रपित्र दिवस को एक नई पहचान देता है—जहाँ न केवल वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को सम्मान और खुशी मिलती है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति को उनके सान्निध्य में अपार प्रेम और प्रेरणा प्राप्त होती है।
यह दिन हर वर्ष यह संदेश लेक र आता है कि माता-पिता और बुजुर्गों का आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी पूंजी है, और उन्हें स्नेह व सम्मान देना ही हमारी सच्ची कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष श्रीमती मीनल चौबे जी,विशेष अतिथि श्रीमती विमला देवी अग्रवाल जी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में चैपेटर की फाउंडर प्रेसिडेंट लीना वाढ़ेर,चैप्टर की प्रेसिडेंट आस्था बाफना, सेकेट्री दिव्या जैन,धृति शर्मा, हर्शल छाजेड़ रुपाली दुबे,गुंजन गोलेचा,रूपा सिंह,निकिता साहूहर्शल छज्जेद और अन्य 200 सदस्य उपस्थित रहे,
इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी चैप्टर की पी.आर.ओ. (PRO)पल्लवी मिश्रा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *