*देश के लिए समर्पित पुलवामा के शहीदों को नमन, राष्ट्रहित सर्वोपरि:योगेश्वरानंद नेताम “योगी”*

*देश के लिए समर्पित पुलवामा के शहीदों को नमन, राष्ट्रहित सर्वोपरि:योगेश्वरानंद नेताम “योगी”*


*रायपुर।।* आज के दिन ही पूरे भारतवर्ष में मातम छा गया। पुलवामा के शहीदों को याद करते हुए भारतीय जनता पार्टी के योगेश्वरानंद नेताम “योगी” ने कहा 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में आतंकवादियों ने देश के अमूल्य धरोहर(सेना) पर हमला कर दिया था। राष्ट्र की सेवा में अपने जान को न्योछावर करने वाले देश के सभी आज के दिन शहीद पुलवामा के वीर योद्धा एवं अमूल्य रत्नों को कोटि- कोटि नमन करता हूं। देश की अस्मिता और संप्रभुता सर्वोपरि है, और इसके लिए बलिदान देने वाले वीर जवानों का साहस हम सभी को देशसेवा की प्रेरणा देता है।देश के लिए ऐसे तत्पर अमूल्य धरोहरों को मैं सादर नमन करता हूं।हम सब परिवार है कोई सैनिक बनता है, कोई डॉक्टर बनता है, कोई शिक्षक, इंजीनियर कोई कुछ बनता है लेकिन महान तो वे होते हैं जिनका खून, जिनकी सेवा राष्ट्र समर्पित होती है। जिनका खून देश के काम आता है। जय हिंद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *