रायपुर उत्तर विधानसभा युवक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नवाज खान के नेतृत्व में आज युवक कांग्रेसियों के एक दल ने रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 3 के जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे जी से भेंट कर शक्ति नगर स्थित नाले की सफाई की मांग की




रायपुर उत्तर विधानसभा युवक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नवाज खान के नेतृत्व में आज युवक कांग्रेसियों के एक दल ने रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 3 के जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे जी से भेंट कर शक्ति नगर स्थित नाले की सफाई की मांग की।

ज्ञात हो कि नाला कचरे से जाम हो चुका है और आसपास की पचास हजार से अधिक आबादी को मच्छर का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। आज ज्ञापन के दौरान जोन अध्यक्ष श्री प्रमोद साहू भी उपस्थित थे।
युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष नवाज खान ने बताया कि रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस के द्वारा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर लगातार संबंधित अधिकारियों तक पहुंच कर उन्हें स्थिति से अवगत कराते हुए निराकरण के लिए ध्यान आकर्षित कराया जाता है इसी तारतम्य में आज युवा कांग्रेस का एक समूह जोन क्रमांक 3 में शक्ति नगर नाले की सफाई के लिए गया था।

कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे ने तत्काल अधिकारियों को बुलाकर उक्त नाले की सफाई का निर्देश दिया है।आशा करते हैं कि 3 दिन में नाले की सफाई हो जाएगी अन्यथा युवा कांग्रेस नाले पर नागरिकों को इकठ्ठा कर जन आंदोलन शुरू करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *