*मोवा थाना प्रभारी कमलेश देवांगन के तेवर से अपराधियों में हड़कंप*
राजधानी रायपुर में जब से कमलेश देवांगन ने रायपुर जिले के पंडरी मोवा थाने में पुलिस प्रशासन की कमान संभाली है तब से लेकर लगातार मोवा थाना छेत्र के गंभीर अपराधों में अंकुश लगाने का काम बखूबी थाना प्रभारी द्वारा निरंतर किया जा रहा है।
मोवा थाना के गंभीर अपराधों में अंकुश लगाने का काम पुलिस प्रशासन बखूबी कर रही है।
थाना प्रभारी ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा दर्ज मामलों में आरोपीयो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जायगी ।
थाना प्रभारी द्वारा थाना छेत्र में निरंतर गस्त व आकस्मिक जांच कर अपने-अपने क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर कार्यवाही करके अपराधों का ग्राफ नीचे गिराने की कोशिश में लगे हुए हैं।
निरंतर कार्यवाही व जांच से मोवा थाना छेत्र में पुलिस की छवि स्वच्छ और साफ बनती नजर आ रही है मोवा थाना पुलिस पूरी तत्परता के साथ काम करते हुए अवैध काम को रुकवा रही है तो वह अपराधियों पर नकेल कसने की पूरी कोशिश भी कर रही है। इससे समाज में भी एक बेहतर संदेश जा रहा है और जनता भी पुलिस को अपना सहयोगी मानकर चल रही है इससे सद्भावना और शांति का माहौल बनने लगा है।

