*रायपुर :- रेत एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध कारवाई 14 वाहन जब्त*
राजधानी रायपुर:-कलेक्टर महोदय के निर्देश पर किशोर कुमार गोलघाटे उप संचालक( खनिज प्रशासन) के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 22 व 23 अक्टूबर 2024 को रात्रिकालीन भ्रमण दौरान कलेक्टर महो के निर्देश पर खनिज विभाग से प्रभारी खनिज निरीक्षक और उनकी टीम द्वारा कुल 14 वाहनों पर ( 13 वाहन रेत से भरी तथा 1 वाहन चुनापत्थर)कार्यवाही की गई है!
उक्त कार्यवाही मंदिर हसौद,नया रायपुर,अभनपुर ,ऊपरवारा क्षेत्र पर की गई!
वाहन मालिकों में खैरागढ़ से दादूपाल, विजय वर्मा,बेरला से महेश साहू,चरौदा भिलाई से संतोष गुप्ता,भिलाई से उज्ज्वल ठाकुर,रायपुर से रजत चौबे,टाटीबंध रायपुर से संजना सिंघानिया,रायपुर से के सी अग्रवाल,कुरूद धमतरी से रितेश चंद्राकर,वीरेंद्र साहू,विक्रम सिंह ठाकुर इत्यादि प्रमुख है!
उक्त वाहनों में गरियाबंद,धमतरी जिले के लचकेरा,मेघा,बोरिद,हाथखोज से अवैध रेत का परिवहन जिला रायपुर में करते पकड़ा गया!
उक्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी!

