*चितवन परिवार ने अपने दस साल पूरे होने पर मिलकर मनाया जश्न*

*चितवन परिवार ने अपने दस साल पूरे होने पर मिलकर मनाया जश्न*

*चितवन वृद्धाश्रम के एक दशक पूर्ण होने पर हुआ सम्मान समारोह और मनाया जश्न

चित्तवन वृद्धआश्रम की स्थापना का एक दशक पूर्ण – जश्न के साथ हुआ स्मारिका का विमोचन

रायपुर, चितवन वृद्धाश्रम ने 23 अक्टूबर 2024 को अपनी 10वीं वर्षगांठ सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में हर्षोउल्लास के साथ मनायी राजेश अग्रवाल जी और उनके परिवार ने सकारात्मक सोच के साथ इस आश्रम की नीव रखी थी । पिछले 10 वर्षों से यह वृद्धाश्रम बुजुर्गों की देखभाल और सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस विशेष अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं रायपुर के सांसद माननीय बृजमोहन अग्रवाल जी और विशेष अतिथि के रूप श्रीमती विमला देवी अग्रवाल जी उपस्थित हुवे ।दोनों के हाथों से स्मारिका का विमोचन कार्य सम्पन्न हुआ ।
समारोह के इस आयोजन में सेवा भावी वालिंटियर समूह जो निःस्वार्थ भाव से चितवन वृद्धाश्रम में निरंतर सेवा दे रहे हैं उनको सम्मानित किया गया । साथ ही चिकित्सक एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया जो हर समय वृद्धाश्रम में सेवा देते रहे हैं।
इस खास मौके पर वृद्धाश्रम के बुजुर्गों एवं वोलेटियर द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए उनके गीत और नृत्य को देख के हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा ।
इसी बीच वृद्धाश्रम के एक सदस्य शिव केडिया जी ने देहदान की भी घोषणा की | बृजमोहन अग्रवाल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपने पुश्तैनी मकान को वृद्धाश्रम बनाकर अग्रवाल परिवार बहुत ही नेक कार्य कर रहा है और वे चाहते हैं कि युवा इतने समझदार हो कि वृद्धाश्रमों की ज़रूरत आगे पड़े ही न । अलग अलग संस्थाएं हैं जो मिलकर उस वृद्धाश्रम में बुजुर्गो के साथ समय बिताती है और मनोरंजन कराती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *