यूनियन बैंक कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर ज्ञापन सौंप

यूनियन बैंक कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर एक दिवसीय हड़ताल पर ज्ञापन सौंप,

रायपुर, यूनियन बैंक के कर्मचारी आज एक दिवसीय हड़ताल पर थे छ ग ज्वॉइंट फोरम ऑफ यूनियन बैंक यूनियंस( बेफी, एनसीबीई, एनओबीडब्लू यूनियनों का संयुक्त संगठन)
द्वारा हड़ताल किया गया बैंक के समस्त कर्मचारियो के हितो और उनकी मांगो की ओर मैनेजमेंट का ध्यान खीचने हेतु पूर्व सूचना बैंक को देते हुए ज्वाइंट फोरम के आह्वान पर अन्य घटको के साथ बैंक मे एन सी बी ई युनियन के सदस्यो ने हड़ताल मे बढ चढकर हिस्सा लिया,जिसमे मुख्य मुद्दा : ट्रांसफर हो चुके कर्मचारियो को तुरन्त रिलीब करे, शाखाओ मे रिक्त पदो को भरने का ट्रांसफर आदेश जारी करे और पुराने कैजुअल अस्थाई कर्मचारियो को एच के पी के रिक्त पद पर नियमित करने की नीति बनाने का लिखित आश्वासन दे ।
मांगे रखी गई
जिसमे एनसीबीई यूनिट रायपुर के प्रमुख रूप से महासचिव नरेंद्र पाटिल,अध्यक्ष लोकेश दीवान,उपाध्यक्ष खुशबू भारती,संगठन सचिव पोशन साहू एवम सदस्य गण शामिल हुए तथा यूनियन बैंक क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्र प्रमुख को ज्ञापन सौंपे। व मैनेजमेंट के खिलाप नारे बाजी कर प्रदर्शन किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *