दुर्गा झा के नेतृत्व में जाँच समिति बालोद में नाबालिग के साथ जघन्य अपराध में पीड़िता से के परिजनों से करेगी भेंट*

*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*
*27/09/2024*

*दुर्गा झा के नेतृत्व में जाँच समिति बालोद में नाबालिग के साथ जघन्य अपराध में पीड़िता से के परिजनों से करेगी भेंट*

*बालोद में 7 वर्षीय नाबालिग पीड़िता बच्ची के परिवार से “आप” की जाँच समिति करेगी भेंट*

रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी जी ने बताया कि बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पेटेचुवा में 7 वर्षीय नाबालिग के साथ हुए दुष्कर्म मामले को गंभीरता से लेते हुए आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ ने प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू जी ने प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा जी के नेतृव में 11 सदस्यीय जाँच समिति गठित की है।
प्रदेश महासचिव वदूद आलम जी द्वारा जारी पत्र में दुर्गा झा, के ज्योति, हरेश चक्रधारी, पूर्णिमा सिन्हा, चौवेन्द्र साहू, कांता गरिहा, दीपक आरदे, दुर्गेशला श्रीदेवी, बालक साहू, किरण साहू और चन्द्रहास साहू की जाँच समिति जिसमें मुन्ना बिसेन विशेष उपस्थित रहेगी, समिति शनिवार को पीड़िता के गांव जाकर पीड़ित परिजनों और ग्रामवासियों से भेंट कर मामले की वस्तुस्थिति जानकर जाँच रिपोर्ट तैयार करेगी।

*मिहिर कुर्मी*
*प्रदेश मीडिया प्रभारी*
*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*
*8461830001*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *