*पांच हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी वीरेंद्र पांडेय।*
अंबिकापुरः भूमि स्वामी की मौत के बाद अगली पीढ़ी के सदस्यों के नाम फावती नामांतरण कर राजस्व रिकार्ड में दर्ज करने के एवज में रिश्वत की मांग करने वाले अंबिकापुर तहसील क्षेत्र के ग्राम भिट्ठीकला के पटवारी वीरेंद्र पांडेय को एंटी करप्शन ब्यूरो ने पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। यह पटवारी इस परिवार को लंबे समय से पेसे की मांग पूरी नहीं करने के कारण परेशान कर रहा था और बगैर रिश्वत के काम नहीं करने की बात कर रहा था। परेशान होने के बाद ग्रामीण कृषक परिवार ने इस पटवारी को एंटी करप्शन ब्यूरो से पकड़वाने का निर्णय लिया और पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

