*”बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान एवं निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करने को प्रतिबद्ध शिक्षक”*
आज दिनांक 20/09/2024को शहरी दुर्ग ज़ोन स्तरीय शिक्षक समीक्षा बैठक का आयोजन हाई स्कूल कैम्प-2 में रखा गया । बैठक में13संकुलो के शिक्षक शामिल हुए बैठक में यूआरसीसी श्रीमती किरण चंदवानी ने समीक्षा बैठक में शिक्षकों को कक्षा 1से 3तक के बच्चों के साथ भाषा /गणित शिक्षण में सप्ताहिक कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने के महत्त्व पर जोर दिया गया, उन्होंने भाषा शिक्षण एवं गणित शिक्षण में आने वाली चुनौतीयों एवं संकुल अकादमिक समन्वयको के द्वारा किए जा रहे अकादमिक समर्थन पर चर्चा की गई । लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक राम रतन मीणा ने शिक्षकों के साथ चर्चा करते हुए बताया कि कक्षा 1से 3तक के बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान के लिए बच्चों के साथ शिक्षक संदर्शिका एवं अभ्यास पुस्तिका और पाठ्यपुस्तक पर साप्ताहिक कार्ययोजना के अनुसार कार्य करते हुए बच्चों का साप्ताहिक आकलन करके सप्ताहिक ट्रेकर का संधारण करें,एवं प्रत्येक शिक्षक के पास में शिक्षक संदर्शिका उपलब्ध होनी चाहिए । ब्लॉक अकादमिक समन्वयक रूबी नाग के द्वारा प्रशिक्षण के बाद FLN कक्षा के अनुभव चुनौती और समाधान पर चर्चा। व्हाट्सएप पोल और नजेस के महत्व एवं कक्षा कक्ष में प्रिंट रिच वातावरण व मुस्कान पुस्तकालय पर वर्ण/ अक्षर सीखाने के गतिविधि पर विस्तार से चर्चा। संकुल समन्वयकों के द्वारा कक्षा अवलोकन की समीक्षा ब्लॉक अकादमिक समन्वयक कमरुदीन ने शिक्षकों के साथ में उच्च. स्तरीय चिंतन कौशल पर चर्चा करना। शिक्षक श्री कामता प्रसाद जी के द्वारा भाषा/गणित में एक दिवसीय कक्षा का डेमो करके बताया गया । एसआरजी श्रीमती अर्शिया इक़बाल के द्वारा गणित शिक्षण में ELPS एप्रोच पर बल देते हुए बताया कि बच्चों को गणितीय अवधारणा सीखाने के लिए बच्चों के अनुभव, बच्चों की भाषा एवं व्यवहारिक सवालों पर चर्चा करना, चित्रों के साथ क़ाम करते हुए प्रतिकों से सीखाना चाहिए । संकुल अकादमिक समन्वयक श्री नवीन भारद्वाज ने बच्चों का सतत आकलन एवं अभ्यास पुस्तिका की नियमित जाँच करने पर बल दिया। समीक्षा बैठक में 13संकुल अकादमिक समन्वयकों एवं 45 शिक्षकों एवं प्रधान पाठकों के द्वारा भागीदारी की गई सभी ने बताया कि हम निपुण भारत मिशन को शत प्रतिशत प्राप्त करके रहेंगे।
*”बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान एवं निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करने को प्रतिबद्ध शिक्षक”*

