आठ एकड़ में हो रही अवैध प्लाटिंग को निगम ने ढहा

आठ एकड़ में हो रही अवैध प्लाटिंग को निगम ने ढहा


रायपुर : शहर में अवैध प्लाटिंग थमने का
नाम ही नहीं ले रही है। हालात ऐसे हैं कि शहर के आउटर के इलाकों में अब भी धड़ल्ले से अवैध प्लाटिंग की जा रही है। इसी बीच नगर निगम ने गुरुवार को अलग-अलग क्षेत्रों में लगभग आठ एकड़ में की जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। निगम मुख्यालय के नगर निवेश उडनदस्ता और जोन आठ की टीम ने रामकृष्ण परमहंस वार्ड-20 के कोटा में साईनाथ कालोनी क्षेत्र की लगभग तीन एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की है। इस दौरान स्थल पर अवैध प्लाटिंग करने वाले द्वारा प्लाट कटिंग करने के लिए की गई मार्किंग को हटाया गया।
की जो प्लाट कटिंग की गई, उसे और बनाई जा रही नींव सहित अवैध मुरुम रोड को जेसीबी मशीन की सहायता से स्थल पर काटा गया। साथ ही जोन की टीम ने नगर निवेश विभाग के माध्यम से रायपुर तहसीलदार को पत्र लिखकर निजी भूमि के वास्तविक भूमि स्वामियों की जानकारी संबंधित नगर निगम जोन आंठ के नगर निवेश विभाग को शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए कहा है। तहसील कार्यालय से जानकारी मिलते ही छत्तीसगढ़ शासन के अधिनियम के प्रविधानों के अनुसार संबंधित अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के विरुद्ध संबंधित पुलिस थाना में नियमांनुसार प्रक्रिया के अंतर्गत कड़ी कानूनी कार्रवाई करने नामजद एफआइआर दर्ज की जाएगी।
जेसीबी के माध्यम से प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई करती निगम की टीम। निगम
वहीं जोन आठ में ही अलग अलग स्थानों पर लगभग तीन एकड़ निजी भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाई गई। साथ ही वार्ड-2 क्षेत्र में कबीर नगर फेस 4 में अविनाश आशियाना
अपार्टमेंट परिसर के पीछे लगभग पांच एकड़ निजी भूमि पर अवैध प्लाटिंग करने काली डस्ट डालकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *