*रायपुर ग्रामीण विधानसाधा से जुनैद हुसैन को चुनाव प्रभारी बनाया गया*

*रायपुर ग्रामीण विधानसाधा से जुनैद हुसैन को चुनाव प्रभारी बनाया गया*


छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने लोकसभा चुनावों में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी .
लोकसभा चुनावों की तैयारियों को ध्यान में रखते हुवे सभी राजनीतिक दल इस समय अपने अपने किलों को और मजबूती प्रदान करने में लगे हुवे हैं इसी कड़ी में रायपुर लोकसभा से ग्रामीण विधानसभा की जिम्मेदारी प्रदेश सचिव वा सक्रिय युवा नेता तथा अल्पसंख्यक समुदाय में अपनी मजबूत उपस्थिति रखने वाले जुनैद हुसैन को देते हुवे प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग ने चुनाव प्रभारी के रूप में एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है . अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इमरान प्रतापगढ़ी के दिशा निर्देश पर , प्रदेश प्रभारी श्री मोहम्मद गुलाब , एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री आमीन मेमन की तरफ से आज उन्हें ये प्रभार सौंपा गया लोकसभा चुनावों में मिली इस जिम्मेदारी पर जब श्री जुनैद हुसैन से बात की गई तो उन्होंने इसके लिए पार्टी आलाकमान, अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री इमरान प्रतापगढ़ी , प्रदेश प्रभारी श्री मोहम्मद गुलाब, प्रदेश अध्यक्ष श्री आमीन मेमन एवं गुलजेब अहमद सहित पार्टी के अपने सभी साथियों वा समस्त कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया एवं पार्टी की ओर से मिली इस अहम जिम्मेदारी को पूरी तन्मयता के साथ निभाने की बात कही ।हमारे संवादाता से बात करते हुवे उन्होंने बताया के वो पार्टी की सबको साथ लेकर चलने की विचारधारा के साथ लोगो को जोड़ने का काम करेंगे , कांग्रेस पार्टी तथा इंडिया गटबंधन द्वारा सभी वर्गों की ध्यान में रखकर बनाई गई जनहितकारी योजनाओं को जनता तक लेकर जाएंगे तथा केंद्र सरकार को लगातार बढ़ती महंगाई , बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा दिन ब दिन कमजोर हो रही अर्थवयवस्था के मुद्दे पर घेरा जायेगा । हम पूरी मजबूती से लड़ेंगे वा जनता का विश्वास जीतकर एक बड़ी जीत के साथ लोकसभा चुनावों में पार्टी को मजबूत करने का पूरा प्रयास करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *