नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन दंतेवाड़ा ने मनाया शहीद दिवस।

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

रिपोर्टर.. असीम पाल..मोबाईल..8815551955
नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन दंतेवाड़ा ने मनाया शहीद दिवस।
शहीदे आजम भगत सिंह ,सुखदेव व राजगुरु के बलिदान को याद कर दी श्रद्धांजलि।
दंतेवाड़ा :- नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन दंतेवाड़ा ने शहीद दिवस पर भारत मां के वीर सपूतों शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को जय स्तंभ चौक दंतेवाड़ा व बचेली नगर स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित की व वीर शहीदों के बलिदान को याद किया। संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियांशु सिंह ने बताया की देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले इन बलिदानियों ने अंग्रेजी हुकूमत की नाक में दम कर दिया था। अदालती आदेश के मुताबिक इन तीनों को 24 मार्च 1931 को सुबह आठ बजे फांसी लगाई जानी थी, लेकिन 23 मार्च 1931 को ही इन तीनों को देर शाम करीब सात बजे फांसी लगा दी। आज के दिन ही 23 मार्च 1931 को हुई इतिहास की इस बड़ी घटना को ”शहीद दिवस” के रूप में मनाया जाता है। नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ऐसे वीर सपूतों को सेल्यूट करता है। इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीएम सोनी,प्रदेश उपाध्यक्ष नफीस कुरैशी,प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियांशु सिंह,जिला अध्यक्ष दिलीप सोनी,जिला अध्यक्ष महिला अकलबती नाग,महिला जिला कोषाध्यक्ष संजू सोनी,संयुक्ता देवांगन,सुखविंदर सिंह,ममता देवांगन,पुखराज सोनी,मलीना चक्रवर्ती,लक्ष्मी यादव,मनोज सोनी,सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *