स्कूली छात्र सहित शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एंव सुपरवाईजरों के द्वारा स्वीप कार्यक्रम का किया गया आयोजन लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु की गई अपील*

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा

रिपोर्टर.. असीम पाल…मोबाईल..8815551955
स्कूली छात्र सहित शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एंव सुपरवाईजरों के**द्वारा स्वीप कार्यक्रम का किया गया आयोजन**लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने हेतु की गई अपील* दन्तेवाड़ा, 23 मार्च 2024। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिसके तहत स्कूली शिक्षक सहित छात्रों के द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत रैली निकाल बैनर पोस्टर लेकर लोगों को मतदान करने की अपील की जा रही है इस क्रम में विकास खण्ड गीदम के प्राथमिक शाला बालपेट, स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय किरंदुल तथा शासकीय कन्या हाई स्कूल पोटाकेबिन चितालूर में छात्र-छात्राएं तथा हारम में महिला बाल विकास के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सुपरवाईजरों के द्वारा पोषण पखवाड़ा के साथ स्वीप कार्यक्रम के तहत बोट पंडुम के बैनर पोस्टरों सहित वीवीपैट मशीन की जानकारी भी लोगों को सिखाई जा रही है। जिससे लोग आत्मविश्वास के साथ वोट डाल सकें और जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित की जा सकें।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *