*ईडी ने सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार किया, AAP ने कहा- वो इस्तीफा नहीं देंगे?*

*ईडी ने सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार किया, AAP ने कहा- वो इस्तीफा नहीं देंगे?*


नई दिल्ली-प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली शराब नीति केस में गुरुवार 21 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। ED की टीम गुरुवार शाम 7 बजे केजरीवाल के घर 10वां समन और सर्च वारंट लेकर पहुंची थी। जांच एजेंसी ने दो घंटे बाद रात 9 बजे पूछताछ के बाद यह कार्रवाई की।
ED टीम के साथ दिल्ली पुलिस के DCP लेवल के अफसर मौजूद हैं। इधर, केजरीवाल की लीगल टीम ने सुप्रीम कोर्ट में भी अपील की है।
हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार कर दियाइससे पहले गुरुवार को दोपहर 2.30 बजे हाईकोर्ट ने केजरीवाल को गिरफ्तारी से राहत देने से इनकार कर दिया। हाईकोर्ट ने दिल्ली सीएम को गिरफ्तार करने वाली याचिका खारिज कर दी।

केजरीवाल ने कोर्ट से ये भरोसा मांगा था कि अगर वे पूछताछ के लिए ED जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। कोर्ट ने साफ किया कि केजरीवाल को ईडी के सामने पेश होना होगा, उनकी गिरफ्तारी पर रोक नहीं है।
ED ने केजरीवाल को 17 मार्च को 9 वां समन भेजा था। केजरीवाल 19 मार्च को समन के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे थे। उनकी याचिका पर 20 मार्च को सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने बार-बार समन भेजने को लेकर ED को तलब किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *