मैं और मेरी पहचान
विश्व महिला दिवस पर जेसीआई रायपुरा वामा कैपिटल की तरफ़ से मैं और मेरी पहचान विषय पर राउंड टेबल बिज़नेस एक्सचेंज प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 50 से अधिक महिलाओं ने अपने-अपने बिज़नेस के बारे में नॉलेज शेयर किया, ताकि सारी महिलायें एक दूसरे को सपोर्ट कर सके और अपने बिज़नेस को बढ़ा सके।इस अवसर जहां ब्यूटीशियन, बुटीक, सोशल वर्कर, वास्तु कंसलटेंट, मेकअप आर्टिस्ट, ज्योतिष, डिजिटल मार्केटिंग फ़ील्ड की महिलाओं ने अपने काम के बारे में इनफार्मेशन दी, वही डॉक्टर, फ़िज़ियोथेरपिस्ट, सीए, एलआईसी एजेंट ने भी अपने वर्क और प्रोफेशन की जानकारी शेयर की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य था कि सभी महिलायें एक दूसरे को और उनके काम को बेहतर तरीक़े से जाने और अपने ही मेम्बर की ग्रोथ में हेल्प बने।वामा की संपादिका दीया मूलचंदानी ने बताया कि इस अवसर पर बेस्ट प्रेजेंटेशन के लिये पूनम अग्रवाल को सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम को जेसिस अमितेश पाठक के द्वारा होस्ट किया गया, इस कार्यक्रम की कार्यक्रम निर्देशिका मोना दूबे रहीं। इस दौरान होने बिज़नेस को प्रमोट करने के टिप्स भी दिये। कार्यक्रम के अंत में इस अवसर पर वामा की प्रेसिडेंट शिल्पा काबरा, सेक्रेटरी कल्पना गुप्ता, फाउंडर मेम्बर लीना वाढेर, चैप्टर इंचार्ज आँचल पंजवानी उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में तंबोला खेलकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया

