अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा
रिपोर्टर.. असीम पाल.मोबाईल..8815551955
*सामूहिक विवाह में 300 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे, विधायक चैतराम अटामी और जनप्रतिनिधियों ने दिया वर-वधू को आशीर्वाद**नवदंपतियों को उपहार में मिला घरेलू सामग्री**कन्यादान सबसे बड़ा महादान होता है- विधायक अटामी* दंतेवाड़ा 06 मार्च 2024। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में आयोजित सामूहिक विवाह में 300 वर-वधू दाम्पत्य सूत्र में बंधे। विधायक चैतराम अटामी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद अध्यक्ष सुनीता भास्कर, जिला पंचायत सदस्य रामू राम नेताम, नगर पालिका उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह, जनपद उपाध्यक्ष जयदयाल नागेश, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसडीएम जयंत नाहटा और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखमय जीवन की कामना की।मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि प्रत्येक माता-पिता को अपने बच्चों के शादी की चिंता होती है, आज के समय में शादी में लाखों रूपये खर्च हो जाते हैं, सामूहिक विवाह एक पुनीत कार्य है। सामूहिक विवाह के माध्यम से कम खर्च में एक ही मंच पर एक से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न हो जाता है, सब लोग मिलकर वर-वधू को आशीर्वाद देते है और उनके सुखमय जीवन की कामना करते है। फिजूल खर्च से बचने का यह एक अच्छा उदाहरण है, इस कार्यक्रम को देख कर अन्य लोगों को भी सीख मिलेगी। श्री अटामी ने कहा कि राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में शामिल वर-वधू को कन्यादान सबसे बड़ा महादान होता है, योजना के अंतर्गत संबंधित बालिकाओं के विवाह के लिए राशि 50000 रूपये का प्रावधान है, इसके साथ ही राशि में से प्रत्येक जोड़ों के लिए राशि 21000 रूपये का डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में एवं शेष राशि का उपयोग विवाह सामग्री, उपहार सामग्री एवं अन्य व्यवस्था किया जाता है। आरंभ में महिला बाल विकास के अधिकारी वरुण नागेश ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत आज जिले में कुल 300 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हो रहा है, जिसमें 4 जोड़े ईसाई समुदाय के सम्मिलित है। इन सभी नवदंपतियों को घरेलु उपयोग की लिए सामग्री प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने नवदंपतियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होकर विकास कीे ओर अग्रसर होने का आग्रह किया और इन नवदंपतियों को सुखमय दाम्पत्य जीवन का आर्शीवाद दिया। इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा