विधानसभा आरंग में मतदाता मौन कांग्रेस भाजपा आप के बीच त्रिकोणीय मुक़ाबला।

विधानसभा आरंग में मतदाता मौन कांग्रेस भाजपा आप के बीच त्रिकोणीय मुक़ाबला।
आरंग – विधान सभा की चुनाव को महज़ 1 दिन ही शेष है। लेकिन आरंग विधान सभा की मतदाता पहली बार काफ़ी मौंन नज़र आ रही है। हवा बदलाव वापसी पर कुछ भी कहना आकलन करना काफ़ी मुश्किल हो रही हैं। आरंग विधान सभा में दिग्गजों का रोचक मुक़ाबला हो रही है। जहां कांग्रेस पार्टी से डॉ शिवकुमार डहरिया छत्तीसगढ़ का क़द्दावर मंत्री सहित भाजपा पार्टी से सतनामी समाज के धर्मगुरु ख़ुशवंत साहेब एवं आम आदमी पार्टी से पूर्व ज़िलापंचायत सदस्य परमानंद जांगड़े के बीच त्रिकोणीय मुक़ाबला काटे का टक्कर दिख रही है। सोचने वाली बात है कि कांग्रेस भाजपा के दोनों दिग्गजों को कड़ा टक्कर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी परमानंद जांगड़े दे रहे है। विधानसभा आरंग त्रिकोणीय मुक़ाबला में आ खड़े हुए है। आम आदमी पार्टी ने भी चर्चित चेहरे को अपना उम्मीदवार बनाकर आरंग की समीकरण को बदल दी है। यह कहना लाज़मी नहीं होगी की किसके सर ताज होगी क्योंकि तीनों दिग्गज के बीच कड़ा मुक़ाबला है। कांग्रेस के पक्ष में हवा चला तो डॉ शिवकुमार डहरिया के सर ताज बँधेगी ?अथवा कांग्रेस भाजपा को हटाने बदलाव की हवा चल गया तो आम आदमी पार्टी के प्रत्यासी परमानंद जांगड़े के सर ताज बंध सकती है ? कांग्रेस भाजपा के दोनों प्रत्याशी को लोग पसंद नहीं करने का फ़ायदा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी परमानंद जांगड़े को अप्रत्याशित रूप से मिल सकता है। भाजपा पार्टी के समर्थक गुरु ख़ुशवंत को स्वीकार्य कर ली तो ख़ुशवंत साहेब का ताजपोशी हो सकती है ? आरंग विधान सभा में ना किसी के पक्ष में ना विपक्ष में हवा समीकरण दिखाई नहीं दे रहा हैं। जनता एक दम शांत है। जिसके कारण कुछ भी आकलन लगाना जल्दबाज़ी होगी आरंग की जनता क्या ठानी है किसको अपना समर्थन देकर आरंग का अपना सेवक बनायेगी मतदान के बाद 3 दिसंबर को तय होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *