*बिलाईगढ़ विधानसभा के प्रभारी राजीव अवस्थी पहुंचे जनसंपर्क अभियान में रिकोकला विधायक प्रत्याशी कविता लहरे ने दी बधाई।*
छत्तीसगढ़ विधानसभा बिलाईगढ़ के प्रभारी बने राजीव अवस्थी को बिलाईगढ़ विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी कविता लहरें ने दी बधाई असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश संयोजक राजीव अवस्थी को बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 43 के प्रभारी बनाए जाने पर कांग्रेस के प्रत्याशी श्रीमती कविता प्राण लहरें ने ग्राम पंचायत रीकोकला में जनसंपर्क के दौरान राजीव अवस्थी को प्रभारी बनाने जाने पर शुभकामनाए दी उसके पश्चात ग्राम पंचायत रिकोकला में कविता प्राण लहरे के साथ कई लोगो के साथ पूरे गांव का भ्रमण किया गया श्रीमती कविता प्राण लहरे ने पूरे गांव में अपने लिए वोट मांगा और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पत्र के बारे में भी संक्षिप्त से जानकारी दी कविता प्राण लहरी को सुनने के लिए पूरा गांव इकट्ठा हुआ कविता प्राण लहरें एवं प्रभारी राजीव अवस्थी ने गांव में स्थित साई बाबा मंदिर में पूजा अर्चना की और रात्रि में गांव वालो के साथ बेटकर एक परिवार के भाती भोजन भी किया जिससे गांव के लोग भी प्रसन्न हुए उनके साथ प्रमुख रुप से सोनाखान ब्लॉक अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, पूर्व अध्यक्ष नलकुमार पटेल, जिला पंचायत सभापति शेख अलीमुद्दीन खान, बबलु खान, पूर्व जिला पंचायत सभापति संतोष दीवान,रिकोकला सरपंच सुरेंद्र साहू,रिकोकला पूर्व सरपंच नंद कुमार डड़सेना, पंच रामचरण डड़सेना,माखन डड़सेना, मिथिलेश चेतन डड़सेना,रामकुमार डड़सेना,लितेश डड़सेना,अभिषेक अवस्थी, जीतेन्द्र पटेल, देवेंद्र पटेल, संजय सुमन चौहान, प्रमोद कुमार साहू उपस्थित रहें।

