दुर्गा महाविद्यालय में आज भारत रत्न से सम्मानित लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई

दुर्गा महाविद्यालय में आज भारत रत्न से सम्मानित लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने विद्यार्थियों को बताया कि कि वह भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री भी थे उन्हें लोह पुरुष के रूप में जाना जाता है राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सुनीता चांसोरिया ने बताया कि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है सरदार पटेल के विचार विद्यार्थियों के समक्ष रखें इसके पश्चात विद्यार्थियों ने स्लोगन के माध्यम से अपनी बात कही अनेकता में एकता ही हमारी शान है, इसलिए तो हमारा भारत महान है lमेरा ना कोई मजहब है ,ना कोई जाति का नाम है, हिंदुस्तान में रहता हूं ,राष्ट्रीय एकता ही मेरी पहचान है lराष्ट्रीय एकता का बहुत बड़ा प्रभाव ,इससे उत्पन्न होता है देश में सद्भावl सदभाव कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे एवं आभार प्रदर्शन दीपा यादव ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *