खिदमते खल्क वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी व रायपुर मुस्लिम मैरिज ब्यूरो के तत्वाधान में रिश्तों को जोड़ने को लेकर एक नई पहल

*खिदमते खल्क वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी व रायपुर मुस्लिम मैरिज ब्यूरो के तत्वाधान में रिश्तों को जोड़ने को लेकर एक नई पहल*


अयान न्यूज़ …रायपुर। खिदमते खल्क वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी व रायपुर मुस्लिम मैरिज ब्यूरो के तत्वाधान में रिश्तों को जोड़ने को लेकर तंजीम तैयार की गई है। संस्था का एकमात्र उद्देश्य है कि मुस्लिम समाज में सही रिश्तों के बीच मध्यस्थता नहीं होने के कारण रिश्ते जुड़ नहीं पाते हैं, इसी समस्या को दूर करके दो परिवारों के बीच रिश्तों को जोड़ने का अहम तरीन काम किया जा सके
संस्था की अध्यक्ष शबाना फरीदी, महासचिव निशात अख्तर, कोषाध्यक्ष मुमताज हुसैन, सदस्य जुबेदा बेगम, पता केजीएन कंपलेक्स शॉप नंबर 20 मोती बाग चौक रायपुर द्वारा छोटे मुस्लिम हाल में परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के कई मकसूस दीगर हजरात और समाज के वरिष्ठ लोग शामिल हुए। मुख्य अथिति के रूप में पसमांदा मुस्लिम मोर्चा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एजाज़ कुरैशी ने शिरकत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
इस दौरान शहर के काफी अधिक लोग मुस्लिम हाल में पहुंचकर संस्था से राब्ता कायम कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुफ्ती अख्तर रजा, नोमान अकरम साहब, हाजी हामिद मौदहापारा, रहमतुल्ला खान जिला रायपुर ग्रामीण मंत्री आरंग की पत्नी तबस्सुम खान, हाजी अलीम रजा समेत अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही
कार्यक्रम में एंकरिंग का जनाब सादिक अली ने अपने जाने पहचाने अंदाज में पेश कर महफिल को रोशन कर दिया। साथ ही कार्यक्रम में ह्यूमन राइट्स संस्था की ओर से अफरोज ख्वाजा भी कार्यक्रम में पहुंचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *