आज राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा का दूसरा राष्ट्रीय अधिवेशन देश की राजधानी नई दिल्ली में अपार सफलता के साथ हुआ संपन्न।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बामसेफ भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मान्यवर वामन मेश्राम साहब ने की।
आज 1 अक्टूबर 2023 को देश की राजधानी नई दिल्ली में राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा का दूसरा राष्ट्रीय अधिवेशन अपार सफलता के साथ कामयाब हुआ।
इस राष्ट्रीय अधिवेशन में छत्तीसगढ़ पूर्व डीजीपी एम. डब्लू अंसारी साहब मेहमान ए खुशिशी के तौर पर शिरकत कर उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में चंद मनुवादी और पूजीवादी आदि ताकतों का कब्जा होने से मूलनिवासियों की अत्यंत दयनीय स्थिति निर्माण हो चुकी है इसलिए इस सड़ी गली मनुवादी व्यवस्था को समाप्त किए बगैर भारत के मूल निवासियों की तरक्की मुमकिन नहीं है।
इस राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग बड़े पैमाने भी शिरकत कर उन्होंने मजलूमों में इत्तिहाद और इंसाफ की लड़ाई करने का ऐलान किया।

