जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील किरण अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी ने कहा कि सरकार ने 12 मुख्य बिंदू SC/ST/OBC वर्ग के लिए अभी तक क्या किया वोट करने से पहले जनता सवाल जरूर पूछे

रायपुर/अफ़रोज़ ख़्वाजा कि रिपोर्ट : जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुनील किरण चिकित्सा प्रकोष्ठ और अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी युवा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि किसी भी पार्टी के जब नेता, आप से वोट मांगने आए, तो इन से कुछ सवाल जरूर करिए …

1.संविधान बदलने की बात किया जा रहा था तो आप कहां थे।2.शिक्षा की व्यवसायीकरण (कर महंगा) को रोकने के लिए अपने क्या किया ?3.निजीकरण पर आपकी क्या राय है।4.जातिगत जनगणना में आपकी क्या राय है ?5.27 प्रतिशत OBC आरक्षण पर आपकी क्या राय है ?6.SC/ST Act पर आपका क्या विचार है।7.अनुसूचित जाति की आरक्षण 16% बढ़ाने के लिए क्या किए।8.आदिवासियों को जल जंगल जमीन से निकाला जा रहा था तो आप कहा थे ?9.दलितों पर अत्याचार हो रहा था तो आप कहा थे ?10.शासकीय नौकरियों में बैकलॉक भर्ती पर आपकी क्या राय है। 11.SC/ST/OBC वर्ग की पलायन रोकने के लिए आपने क्या किया।12.फर्जी जाति प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरी करने वालों गिरफ्तारी की मांग पर आपकी क्या राय है।
नोट:- जब आपके इन सवालों का जवाब सही से मिले तो फिर वोट डालिए …..निजी स्वार्थ मत रखिएगा…. किचन का समान,मंगल भवन,सामुदायिक भवन, मंच, मंदिर, जैत स्तंभ,भवन का जीर्णोद्धार, बाउंड्री वॉल, ग्रील आदि आदि के मांग से ऊपर उठिए।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *