विधानसभा निर्वाचन-2023 जिले के सभी ग्राम पंचायत में ई.व्ही.एम.एवं वीवीपैट का किया जा रहा लगातार प्रदर्शन 1782 वृद्धजनों जो 60 वर्ष से अधिक हो गये है उनको सम्मानित किया

अयान न्यूज दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट

विधानसभा निर्वाचन-2023*जिले के सभी ग्राम पंचायत में ई.व्ही.एम.एवं वीवीपैट का किया जा रहा लगातार प्रदर्शन**1782 वृद्धजनों जो 60 वर्ष से अधिक हो गये है उनको सम्मानित किया गया**2802 व्यक्तियों मतदान के प्रति संकल्प भी दिलाया गया*दंतेवाड़ा, 04 सितंबर 2023। आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी के तहत दंतेवाड़ा जिले में मतदाता जागरूकता के तहत 1728 वृद्धजनों जो 60 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं को किया गया सम्मानित । साथ ही 2802 व्यक्तियों मतदान के प्रति संकल्प भी दिलायी गयी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनीत नंदनवार के निर्देशानुसार दंतेवाड़ा जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन ई.व्ही.एम. एवं वीवीपैट का प्रदर्शन निरंतर जारी है, इस प्रदर्शन से जिले के आम नागरिकों को ई.व्ही.एम. में अपने मताधिकार के कार्य प्रणाली के संबंध में जानकारी प्राप्त हो रही है। इस दौरान मौके पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन प्रदर्शन केंद्र में मतदाताओं को वोटिंग मशीन का बटन दबाकर वोट डालने का प्रयोग कराया जा रहा है। इससे सभी मतदान केंद्रों में ईव्हीएम वोटिंग मशीन का व्यापक प्रचार-प्रसार हुआ है। गौरतलब है कि मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप अंतर्गत प्रदर्शन में समावेशी, सुगम एवं सहभागी निर्वाचन के तहत वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल यानी वीवीपैट व्यवस्था के तहत वोट डालने के तुरंत बाद कागज की एक पर्ची बनती है। इस पर्ची पर जिस उम्मीदवार को वोट दिया है, उनका नाम और चुनाव चिन्ह छपा होता है। यह पर्ची वीवीपैट के स्क्रीन पर वोटर को 07 सेकेण्ड तक दिखने के पश्चात वीवीपैट के बॉक्स में कटकर गिरती है। मतदाता जागरूकता के तहत खुटेपाल, हउरनार, बचेली, शासकीय हाई स्कूल बालपेट, पोटाकेबिन गुमड़ा, तुमकपाल सहित अन्य जगहों पर स्वीप कार्यक्रम के तहत रंगोली, चित्रकला, रैली निकालकर मतदान के प्रति शपथ भी ग्रहण किया गया। इसके अंतर्गत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन प्रदर्शन केन्द्रों में बड़ी संख्या में लोग ई.व्ही.एम. एवं वीवीपैट मशीन के कार्य पद्धति के अवलोकन करने हेतु पहुंच रहे है। इसके अलावा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्रों में मोबाइल यूनिट से ई.व्ही.एम. एवं वीवीपैट का प्रदर्शन किया जा रहा है। साथ ही मतदाता जागरूकता के तहत सभी स्कूल, आंगनबाड़ी एवं ग्राम पंचायत में रंगोली, निबंध प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *