भाजपा ने वार्ड की विभिन्न समस्याओ को लेकर रायपुर नगर निगम जोन 02 का किया घेराव

*भाजपा ने वार्ड की विभिन्न समस्याओ को लेकर रायपुर नगर निगम जोन 02 का किया घेराव*

=======

रायपुर 04सितम्बर 2023 ! नगर निगम रायपुर की उदासीनता के कारण आम नागरिकों की विभिन्न समस्याओं बीमारी मलेरिया टाई फाइ डेंगू का सामना करना पड़ रहा है, नगर निगम में‌ आम नागरिक से टैक्स लेने के बाद भी पानी बिजली सड़़क नाली का काम नहीं हो रहा है,वार्डो की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर भाजपा ज़िला के नेतृत्व द्वारा जोन कार्यालय-02 का घेराव कर जोरदार विरोध प्रदर्शन कर जोन कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा गया ।जोन घेराव के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, मण्डल अध्यक्ष द्वय संतोष साहू, गोरेलाल नायक,महामंत्री द्वय रमेश शर्मा,संदीप जंघेल,पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी,पार्षद तिलक पटेल,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल,भाजपा जिला मंत्री राजेश पाण्डेय,पूर्व पार्षद द्वय भारती बागल,भावेश पिथालिया, सुरेन्द्र छाबड़ा,दिलीप सारथी,उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष रिजवान पटवा, मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष हाजी युनूस कुरैशी,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष घनश्याम रक्सेल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता के साथ आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *