भारतीय रग्बी फुटबॉल यूनियन के अध्यक्ष व अभिनेता राहुल बोस राजधानी पहुंचे कोषाध्यक्ष इमरान खान ने किया स्वागत

भारतीय रग्बी फुटबॉल यूनियन के अध्यक्ष व अभिनेता राहुल बोस राजधानी पहुंचे कोषाध्यक्ष इमरान खान ने किया स्वागत



पांच साल बाद ओलंपिक में शामिल होगी रग्बी
नेशनल एबी राजधानी में लगभग तय
भारतीय रग्बी फुटबॉल यूनियन के अध्यक्ष व अभिनेता राहुल बोस राजधानी पहुंचे
रायपुर :- सिने अभिनेता व भारतीय रग्बी फुटबॉल यूनियन के अध्यक्ष राहुल बोस रविवार को किसी कार्यक्रम में भाग लेने राजधानी पहुंचे। यहां उनका छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्वागत किया। यहां चर्चा के दौरान श्री बोस ने बताया कि अगले पांच साल में देश की रग्बी ओलंपिक में पदार्पण कर लेगी, इसके प्रयास जारी हैं। इसके लिए जो मापदंड तय किये गये हैं, राज्य एसोसिएशन के साथ हम उसे पूरा कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने एसोसिएशन के सचिव अयाज अहमद व कोषाध्यक्ष इमरान खान के साथ छत्तीसगढ़ में रग्बी डेवलपमेंट पर विस्तार से चर्चा की, साथ ही आगामी नेशनल गेम्स छत्तीसगढ़ में होना है उस पर रोडमैप तैयार करने कहा। उन्होंने बताया कि भारतीय की है।
लड़कियों ने जगाई संभावना
श्री बोस ने बताया कि अंडर-18 महिला रग्बी टीम ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में एशियाई रग्बी सेवन्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। इससे संभावना अब बढ़ गई, खिलाड़ियों के एक बिल्कुल नए बैच ने महाद्वीप में हमारा सम्मान बढ़ा दिया। यह लॉस एंजिल्स 2028 के लिए उनके रोडमैप का शुरुआती बिंदु भी था, जहां वे ओलंपिक पदार्पण का लक्ष्य रख रहे हैं।
प्रशिक्षण शिविर पर फोकस
रग्बी इंडिया के बोर्ड में काम करने वाले अभिनेता व देश के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल बोस ने कहा कि योजना में पुरुष महिलाओं और साथ ही जूनियर के लिए राष्ट्रीय टूर्नामेंट और अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होंगे। इसकी तैयारी के लिए हमें अब प्रशिक्षण शिविर पर फोकस करना होगा।
रग्बी बोर्ड ने अपनी पुरुष और महिला टीम को क्वॉलिफिकेशन में सर्वश्रेष्ठ मौका देने के लिए 84 महीने की विस्तृत योजना तैयार कोषाध्यक्ष इमरान खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *