रायपुर/ अफ़रोज़ ख़्वाजा कि रिपोर्ट : राजधानी रायपुर रक्षाबंधन की रात्रि को 10 दरिंदों ने रक्षाबंधन मना कर लौट रही दो युवतियों से सामुहिक दुष्कर्म किया है। इस घटना की हर जगह निंदा हो रही है। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुनील किरण चिकित्सा प्रकोष्ठ और अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी ने आरोपियों को फांसी देने की छत्तीसगढ़ के सरकार से मांग की है।
डॉ. सुनील किरण ने कहा कि आरोपियों द्वारा किये गए इस कृत्य ने छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश को शर्मशार किया है। इन आरोपियों को फांसी की सजा देना चाहिए ताकि ऐसा घिनौना कृत्य करने से पहले ऐसे दरिंदे कई बार सोचे।

