थाना भांसी क्षेत्र से 05 लाख एवं 01 लाख के ईनामी माओवादी दंपत्ति गिरफ्तार

अयान न्यूज दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट

*जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा** दिनांक 02.09.2023** थाना भांसी क्षेत्र से 05 लाख एवं 01 लाख के ईनामी माओवादी दंपत्ति गिरफ्तार* श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर श्री सुन्दरराज पी0 (भापुसे0), उप पुलिस महानिरीक्षक श्री कमलोचन कश्यप (भापुसे0)दन्तेवाड़ा रेंज, उप पुलिस महानिरीक्षक (परिचालन) सीआरपीएफ श्री विकास कठेरिया (भापुसे0) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (भापुसे), कमाण्डेंट 230 बटालियन सीआरपीएफ श्री अनिल कुमार प्रसाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राम कुमार बर्मन (रापुसे0)के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् यंग प्लाटून सीआरपीएफ 230 बटालियन एवं थाना भांसी का संयुक्त बल ग्राम बासनपुर, झिरका एवं कामालूर के जंगल/पहाड़ी की ओर नक्सल गश्त, सर्चिंग हेतु रवाना हुये थे कि नक्सल गश्त, सर्चिग के दौरान ग्राम बासनपुर के जंगल/पहाड़ी में पुलिस पार्टी को देखकर 02 संदिग्ध व्यक्ति भागने व छिपने लगे। जिसे पुलिस पार्टी के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गये संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमश 1. मुन्ना बारसा उर्फ लालू पिता रामा बारसा उम्र लगभग 28 वर्ष जाति मुरिया निवासी बासनपुर सरपंचपारा थाना भांसी प्लाटून नम्बर 13 का पीपीसीएम एवं 2. श्रीमती मंगली पुनेम पति मुन्ना बारसा उर्फ लालू उम्र लगभग 23 वर्ष जाति मुरिया निवासी पेद्दाजोजोर थाना गंगालूर जिला बीजापुर माटवाड़ा एलओएस सदस्या के पद पर कार्य करना बताया एवं वर्ष 2021 में झिरका पहाड़ी पर गस्त सर्चिंग पर निकले पुलिस पार्टी पर फायरिंग व भांसी रेल्वे स्स्टेशन से कामालूर के मध्य मालगाड़ी को डीरेल कर लोकोपायलट से वायरलेस सेट लुटने की घटना में शामिल होना बताया। मौके पर इनके कब्जे से 03 नग डेटोनेटर, 02 नग जिलेटिन रॉड, लाल एवं हरा रंग कॉर्डटेक्स वायर व नगद 54,650/- रूपये बरामद किया गया। उपरोक्त दोनों माओवादियों के विरूद्ध थाना भांसी में पूर्व से अप0 क्र0 10/2021 धारा 147, 148, 149, 307, 120 बी, 4, 5 वि0प0अधि0, 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 13(1) (क), 38(2)39(2) विविक्रिनिअधि0 1967 व अप0 क्र0 21/2021 धारा 147, 148, 149, 395, 120 बी, 4, 5 वि0प0अधि0, 25 आर्म्स एक्ट 150, 151 रेल्वे एक्ट लो0स0नु0नि0अधि0 1984 बी धारा 3, 13(1)38(2)39(2)विविक्रिनिअधि0 1967 पंजीबद्ध होने से उपरोक्त दोनों माओवादियों को आज दिनांक 02.09.2023 को विधिवत रूप से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *