*राजीव मितान सम्मलेन में पधारे जननायक राहुल गांधी का उत्तर विधानसभा के विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा ने सौजन्य भेंट कर भांचा राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की पावन धरा में उनका आत्मीय स्वागत किया
रायपुरः राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ दौरे पर है। रायपुर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी का सीएम भूपेश बघेल ने एयरपोर्ट पहुंचकर स्वागत किया। यहां से राहुल गांधी सभा स्थल के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सांसद राहुल गांधी का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। रायपुर में सांसद राहुल गांधी राजीव युवा मितान सम्मेलन में शामिल होंगेप्रदेश की राजधानी रायपुर में राहुल गांधी प्रदेशभर के युवाओं से संवाद कर रहे हैं। युवाओं को रायपुर लाने के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं। रैली में भारी भीड़ को देखते हुए नवा रायपुर में मेला ग्राउंड पर सुरक्षा व्यवस्था के पूरे बंदोबस्त किए गए हैं।

