400 पेटी शराब जब्त, दो गिरफ्तार

400 पेटी शराब जब्त, दो गिरफ्तार


कार्रवाई • ट्रक में रखे भूसे में छिपाकर झारखंड से बीजापुर ले जा रहे थे तस्कर
महासमुंद :- सिंघोड़ा पुलिस व साइबर सेल की टीम ने रेहटीखोल बेरियर के पास एक ट्रक से शराब की तस्करी कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों से पुलिस ने चार सौ पेटी शराब जब्त की है। तस्कर इस शराब झारखंड से ओड़िशा होते हुए बीजापुर ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस को इसकी भनक लग गई।
जब्त शराब की कीमत 23 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश का एक ट्रक भारी मात्रा में शराब लेकर ओडिशा से महासमुंद की ओर आ रहा है। सूचना पर सिंघोडा व साइबर सेल टीम ने सभी प्वाइंट पर तलाशी अभियान चलाया।

इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग
रेहटीखोल के पास आइसर ट्रक को रोका गया। ट्रक में दो युवक सवार थे जिन्होंने अपना नाम-पता मानपुर थाना शिवराजपुर, जिला कानपुर, उत्तर प्रदेश निवासी अजय कुमार (25) व चासबोकारो, थाना चासबोकारो, झारखण्ड निवासी बादल मंडल (25) बताया। पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें भूसा भरा था, भूसा बोरी को हटाने पर ट्राली में भारी मात्रा में अंग्रेजी
शराब की पेटियां मिली। शराब परिवहन संबंधी कोई कागजात आरोपितों के पास नहीं मिला। पुलिस ने आरोपितों से कुल 19200 नग गोवा स्पेशल शराब कुल 3456 लीटर कीमती 23.4 लाख रुपये एवं तस्करी में प्रयुक्त आयशर ट्रक जब्त किया। बताया गया कि आरोपित इसे बीजापुर लेकर जा रहे थे।
धमतरी में पकड़ा गया तस्करः शराब की अवैध बिक्री कर रहे एक
अब तक 10 हजार लीटर अवैध शराब जब्त
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जनवरी से अब तक पुलिस ने कुल 822 प्रकरणों में 857 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 47.53 लाख रुपये के 10434 लीटर शराब जब्त की है। शुक्रवार को पकड़ी गई शराब के संबंध में जब आरोपियों से पूछताछ की गई तो पता चला कि वे झारखण्ड से महासमुंद होते हुए जिला बीजापुर में शराब खपाने ले जा रहे थे।
कोचिया को पुलिस ने 157 पाव देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक राजेश मरई व पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पुरी में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। पुलिस अधिकारी व टीम मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *