निशानेबाजी की स्टेट लेवल स्पर्धा में रायपुर जिले के युवा निशानेबाज इरफान अली खान ने राजधानी को गौरवांवित किया

निशानेबाजी की स्टेट लेवल स्पर्धा में जिले के युवा निशानेबाजों ने राजधानी को गौरवांवित किया है। इनमें इरफान अली खान ने जहां टीम ईवेंट में 50 मीटर राइफल प्रोन पोजिशन मेन स्वर्ण पर निशाना लगाते हुए स्टेट चैंपियन का खिताब हासिल किया, वही ईस्ट ज़ोन एवं जि. वी मालंकर प्री नेशनल के लिए कालिफाई किया। शूटिंग कोच व रेनॉउण्ड शूटर आफ इंडिया की उपाधि प्राप्त नीरज निखिल साइमन से निशानेबाजी की बारीकियां सीख रहे हैं।

छत्तीसगढ़ स्टेट राइफल एसोसिएशन द्वारा 22 वीं राज्य स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप 12 से 21 अगस्त तक माना कैंप रायपुर में आयोजित हुई। इस इवेंट के साथ ही इरफान को प्री नेशनल खेलने के लिए क्वालिफाई किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *