*परिजनों की सहमति से शव काअंतिम संस्कार जन सहयोग द्वारा किया गया,,,,,,।*

*परिजनों की सहमति से शव काअंतिम संस्कार जन सहयोग द्वारा किया गया,,,,,,।*

,,,,_कांकेर ,,,15 अगस्त की खुशियों के बीच एक दुखद घटना में पखांजूर के व्यक्ति की लाश का अंतिम संस्कार परिजनों की सहमति तथा पुलिस विभाग के अनुरोध पर लोकप्रिय समाज सेवी संस्था जन सहयोग द्वारा किया गया।__ मृतक समीर हालदार पखांजूर निवासी था जिसका अप्रैल माह में रोड एक्सीडेंट में देहांत हो गया था, 4 माह बाद मृतक के भाई संजीत हालदार द्वारा पुनः शव परीक्षण का आवेदन किए जाने के कारण कब्र से लाश का उत्खनन कर दोबारा पोस्टमार्टम किया गया। इसके पश्चात मृतक के परिजनों की सहमति प्राप्त कर थाना प्रभारी छोटे बेटिया ने समाजसेवी संस्था “जन सहयोग” के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी से लाश के कफन दफन का अनुरोध किया, जिसे स्वीकार करते हुए 15 अगस्त का दिन होने पर भी संस्था द्वारा अपने अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी तथा संस्था के सदस्य राजेश चौहान, संत कुमार रजक ,करण नेताम, चरण यादव,विश्वजीत डे, उत्तम तारम, आदि के सक्रिय सहयोग से पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, की उपस्थिति में अंतिम संस्कार दूध नदी के किनारे विधि विधान सहित कर दिया गया, जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा अंत्येष्टि कार्य हेतु “जन सहयोग” संस्था को धन्यवाद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *