स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा

अयान न्यूज दंतेवाड़ा से

असीम पाल की रिपोर्ट

*स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा* दन्तेवाड़ा, 15 अगस्त 2023। भारत की आजादी के अवसर पर कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने जिला कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया व अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। इसके पूर्व उन्होंने परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर उन्हें नमन किया। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने ध्वजारोहण के बाद इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेन्द्र सिंह ठाकुर सहित जिला कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *