आबकारी विभाग में चुनाव से पहले फेरबदल 138 अधिकारी हटाए गए

*आबकारी विभाग में चुनाव से पहले फेरबदल 138 अधिकारी हटाए गए*



रायपुर :- तीन वर्ष से अधिक समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ 138 आबकारी अधिकारियों का तबादला किया गया है। विधानसभा चुनाव के पहले आबकारी विभाग के बड़ा बदलाव किया गया है। तबादला सूची में छह आबकारी उपायुक्त, सात सहायक आयुक्त, 15 जिला आबकारी अधिकारी, 48 सहायक जिला आबकारी अधिकारी और 62 आबकारी उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं।
• शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से जांच में राहत के बाद राज्य सरकार ने आबकारी में पुराने अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, तबादले की रणनीति चार महीने से बनाई जा रही थी। सूची में कई ऐसे अधिकारी हैं, जो कि एक ही स्थान पर पांच वर्ष से भी अधिक समय से जमे हुए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *