तिरंगा रैली में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा.

अयान न्यूज दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट


. तिरंगा रैली में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा…*
. आज सुबह तिरंगे के सम्मान में पुलिस लाइन कारली से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष तुलिका कर्मा हाथ में तिरंगा लिए रैली में शामिल हुई… यात्रा पुलिस लाईन कारली से निकली गई, जहां तुलिका-सुलोचना समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया…तिरंगा रैली बस स्टैंड, स्टेट बैंक चौक, दुर्गा चौक, हाई स्कूल से वापस कारली में समाप्त हुई…*
*◾तिरंगा यात्रा में शामिल सीआरपीएफ व जिला पुलिस के जवान हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय के नारे लगाए… तुलिका कर्मा ने कहा कि आजादी के महापर्व की सभी जिले वासियों को बधाई…हमारे सभी शहीदों को नमन, जिन्होने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी…*
*◾रैली में जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, शहर अध्यक्ष इंदिरा शर्मा, नपा अध्यक्ष पायल गुप्ता समेत बड़ी संख्या में जवान व आम नागरिक शामिल हुए…*
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *