काली माता वार्ड के पार्षद अमितेष भारद्वाज ने फ्रेंड शिप डे को विशेष बनाने के लिए बच्चो के बीच जाकर उनके साथ मनाया। वार्ड पार्षद अमितेष भारद्वाज ने बताया की नन्हें नन्हें बच्चों के साथ खूब मस्ती करने का अवसर प्राप्त हुआ और बचपन के दिनों को याद किया। उन्होंने कहा की सबसे अच्छे और सच्चे दोस्त तो हमारे माता पिता है जिन्होंने हमें जन्म दिया जो हर पल हमारी खुशियां चाहते हैं कभी भी जीवन मे दुख नही आने देते। साथ ही रविवार को वार्ड भ्रमण कर भूपेश बघेल की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने के लिए हितग्राही कार्ड का वितरण भी किया जा रहा है।
काली माता वार्ड के पार्षद अमितेष भारद्वाज ने फ्रेंड शिप डे को विशेष बनाने के लिए बच्चो के बीच जाकर उनके साथ मनाया

