*पंजाबी सनातन सभा ने किया समर क्वीन का आयोजन,अनामिका व रीना ने मारी बाज़ी*
रायपुर। छत्तीसगढ़ पंजाबी सनातन सभा की बैठक राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित वृंदावन हॉल में संपन्न हुई,उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष अमिता किंगर ने बताया की बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र से हुई जिसके बाद विश्व योगा दिवस के अवसर पर योगा विशेषज्ञ रश्मि यादव ने ध्यान तथा योगा की जानकारी दी।
श्रीमती किंगर ने बताया की इस अवसर पर समर क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जो दो ग्रुप में संपन्न हुआ जिसमें पहले ग्रुप में 50 वर्ष तक की आयु व दूसरे ग्रुप में 50 से अधिक वर्ष की आयु वाले प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कुल 25 महिलाओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें 50 वर्ष तक की आयु वाले ग्रुप में अनामिका खन्ना ने बाजी मारी,वही प्रियंका जग्गी दूसरे स्थान पर रही। इसी कड़ी में 50 वर्ष से अधिक की आयु वाले ग्रुप में रीना राजपाल ने खिताब जीता व रेनू बहल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों में भारी उत्साह नजर आया। प्रतियोगिता का जजमेंट वन बंधु परिषद की प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता खंडेलवाल व छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की मीडिया प्रभारी कविता राठी ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष रेणु गुप्ता, सचिव रीटा चोपड़ा व सहसचिव अलका मोदी भी उपस्थित रही।

