अयान न्यूज. असीम पाल दंतेवाड़ा
जिले में 20 जून से 4 जुलाई 2023 तक मनाया जाएगा गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा*
दंतेवाडा, 20जून 2023//राज्य स्तर से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार जिले में 20 जून 2023 से 4 जुलाई 2023 तक गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। बच्चों में डायरिया से होने वाली मृत्यु की रोकथाम के उद्देश्य से प्रतिवर्ष गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है। इस दौरान मितानिन के द्वारा घर-घर भ्रमण कर 5 वर्ष तक के बच्चों को ओ आर एस का पैकेट का वितरण तथा इसके उपयोग के संबंध में सलाह दिया जाता है इस बार पखवाड़ा में ओआरएस घोल बनाने की विधि का प्रदर्शन भी किया जाएगा । डायरिया से चिन्हअंकित बच्चों की सूची तैयार कर उन्हें ओआरएस एवं जिंक की दवा देकर उच्च संस्था के लिए रेफर हेतु भेजा जाएगा । इस दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओ आर एस कॉर्नर की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत आज जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बसाक के द्वारा ओ आर एस कॉर्नर की फीता काटकर किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर आर एल गंगेश जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस मंडल खंड चिकित्सा अधिकारी दंतेवाड़ा राजेश राय आर एम एन सी एच सलाहकार अंकित सिंह जिला अस्पताल सलाहकर अविन चौधरी उपस्थित थे।
अयान न्यूज ब्यूरोदंतेवाड़ा

