अयान न्यूज असीम पाल दंतेवाड़ा
*साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न**मनरेगा,दिव्यांगजनों को प्रमाण-पत्र देने तथा राजस्व विभाग प्रकरणों के संबंध में कलेक्टर ने दिए निर्देश*दंतेवाड़ा 20 जून 2023। कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संयुक्त जिला कार्यालय के डंकिनी सभाकक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर श्री नंदनवार ने समय-सीमा के बैठक में राजस्व से संबंधित प्रकरणों कि समीक्षा करते हुए कहा कि राजस्व के मामले का निराकरण समय-सीमा के भीतर करें ताकि किसी भी हितग्राहियों को किसी भी प्रकार कोई परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि विवादित-अविवादित राजस्व प्रकरण, नामांतरण, बटांकन, नजूल भूमि का आबंटन, अतिक्रमित भूमि का व्यवस्थापन, वन अधिकार पट्टा, लोक सेवा गारंटी, अभिलेख शुद्धता, नक्शा अद्यतन कार्य, भू अर्जन सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए प्रकरणों के निराकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। श्री नंदनवार ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि गर्भवती माताओं का निरंतर एएनसी जांच होना चाहिए। क्योंकि गर्भवती महिलाओं का लगातार फॉलोअप करना और जन्म के बाद भी 40 दिनों तक एएनसी जांच के तहत जच्चा व बच्चा का ख्याल रखना अत्यन्त आवश्यक है। बैठक में कलेक्टर ने दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने की प्रक्रिया के संबंध में कहा कि दिव्यांगजनों को मेडिकल सर्टिफिकेट देने के कार्य में विलंब ना करें क्योंकि यह शासन की प्राथमिकता में है। जिससे कि दिव्यांगों को शासन की योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी दिव्यांगों के सर्वे तेजी लाए ताकि कोई भी दिव्यांग छूटना नहीं चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) अतंर्गत रीपा में बनने वाले उत्पादों के साथ तैयार हो रहे उत्पादों को मार्केट लीकेज पर विशेष रूप से कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। श्री नंदनवार ने कहा कि अब पूर्व के समान हर सप्ताह के अंतिम शुक्रवार को ब्लाक स्तरीय बैठक आयोजित कर ब्लॉक में चल रहे सभी प्रकार के कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। कलेक्टर श्री नंदनवार ने मनरेगा के तहत चल रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि मनरेगा में स्वीकृत कार्यो की प्रगति लाए। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष में मनरेगा योजनांतर्गत मंजूर तालाब, डबरी, कुआं निर्माण, भूमि सुधार, नरवा विकास, तटबन्ध, पुल-पुलिया निर्माण सहित अन्य कार्यों की प्रगति के संबंध में जानकारी लेते हुए तय समय में पूर्ण कराने के लिए कहा। साथ ही मनरेगा के तहत विगत वर्षों के लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने व पूर्णता प्रमाण उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में उन्होंने कहा कि मिलेट कैफे के अंतर्गत कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कर प्रारंभ करें। इसके अलावा अंत उन्होंने विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि सभी विभाग संबंधित प्रकरणों में प्रगति लाते हुए समय-सीमा में ही पूर्ण करें। बैठक में डीएफओ श्री सागर जाधव, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार विश्वरंजन,अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने जनदर्शन में ग्रामीणों की सुनी फरियाद कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिले के ग्रामीण जन एवं आम नागरिकों द्वारा जनदर्शन में अपनी छोटी या बड़ी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करते है। कलेक्टर श्री नंदनवार ने आवेदन पर विचार कर संबंधित विभाग प्रमुख को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश समय-सीमा में दिए।
असीम पाल ब्यूरोदंतेवाड़ा

