बिलासपुर संभागीय सम्मेलन में शामिल हुए विकास उपाध्याय


*बिलासपुर संभागीय सम्मेलन में शामिल हुए विकास उपाध्याय*
रायपुर (छत्तीसगढ़)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि आसन्न विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संभागीय सम्मेलन का आयोजन आज 7 जून 2023 को सिम्स ऑडिटोरियम, मेडिकल कॉलेज परिसर, सदर बाजार, बिलासपुर में किया जा रहा है। जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी माननीया कुमारी सैलजा जी, माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी के साथ मुझे भी शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ।
विकास उपाध्याय ने आयोजित सम्मेलन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि सम्मेलन के माध्यम से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रीति-नीति व सिद्धान्तों एवं राज्य कांग्रेस सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं/उपलब्धियों सहित केन्द्र की भाजपा सरकार के विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाते हुए आसन्न विधानसभा चुनाव में और अधिक मजबूती के साथ एकजूट होकर ज्यादा से ज्यादा सीटों के साथ मजबूत सरकार बनाने का प्रयास करेंगे। विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार कांग्रेस पार्टी सम्मेलन एवं बैठकों का दौर चल रहा है। पूर्व में बस्तर संभाग का सम्मेलन आयोजित किया गया था और आने वाले दिनों में अन्य संभाग, जिलों एवं ब्लॉकों में बैठके सम्पन्न होंगी।
प्रति, श्रीमान संपादक महोदय, दैनिक …………….. रायपुर (छ.ग.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *