नुसरत सबा का चयन सहायक वन संरक्षक पद पर
राजनांदगांव शहर के दीनदयाल नगर चिखली की रहने वाली नुसरत सबा का चयन सहायक वन संरक्षक पद पर हुआ है। इससे पहले इनका लोक सेवा आयोग 2021 में सहकारिता निरीक्षक पद पर भी चयन हुआ था । प्रतिभाशाली नुसरत स्वर्गीय जहीरूद्दीन ख्वाजा और श्रीमती रशीदा ख्वाजा की छोटी पुत्री है। इनकी बड़ी बहन सहायक संचालक कृषि रायपुर के पद पर पदस्थ है इनके स्वर्गीय पिता जहीरूद्दीन ख्वाजा हमेशा से ही दोनो के प्रेरणास्रोत रहे है जिनका सपना इन दोनो बहनों ने चयनित हो कर पूरा किया है। उनकी इस उपलब्धि पर उनके अनेक शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

