नई राजधानी प्रभावित जनों ने शासन द्वारा आदेशित माँगे पूरी नहीं होने पर सी.एम हाउस के लिये पदयात्रा पर निकले

============✨नई राजधानी प्रभावित जनों ने शासन द्वारा आदेशित माँगे पूरी नहीं होने पर सी.एम हाउस के लिये पदयात्रा पर निकले ✨प्रशासन ने जोरा में ही रोक दिया प्रभावित जन तपती धूप में रोड में बैठ कर प्रदर्शन किया।
आरंग – नई राजधानी प्रभावित किसान शासन द्वारा आदेशित माँग जिसे एन.आर.डी.ए. एवं प्रशासन हिला हवाला एवं छलावा झूठा आश्वासन देकर प्रभावितों किसानो को गुमराह किए जाने से परेशान होकर प्रभावित किसान पद यात्रा कर सी.एम हाउस का घेराव करने किसान कल्याण समिति के तत्वावधान में 3 जून -2023 को मुख्यमंत्री निवास घेराव करने कृषि विश्वविद्यालय जोरा से पदयात्रा रैली निकाला गया जिसे शासन प्रशासन द्वारा नेशनल हाईवे जोरा पर ही रोक दिया गया।*
नवा रायपुर प्रभावितों द्वारा 15 वर्षों से अपने हक़ अधिकार के लिये आंदोलनरत है। जिसको पूर्वर्ती भाजपा सरकार एवं वर्तमान कांग्रेस सरकार ने वादा ख़िलाफ़ी कर प्रभावित जनों को धोखा देते आ रही है। प्रभावित जनों का प्रमुख माँग जिसे पूरा करने का भरोसा राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री मण्डल की उपसमिति एवं किसान प्रतिनिधि सदस्यों के कई दौर का बैठक हुआ। जिसमें सहमति कर निर्णय लिया गया वो भी छलावा व झूठा आश्वासन साबित हुआ है।
आंदोलन के कारण – प्रमुख आदेशित माँग:- 1.नया कानून के तहत भू अर्जन ।2. भू अर्ज़न में किसानो द्वारा पैसा नहीं उठाया है या न्यायालय गया है उन किसानों को ज़मीन लेयर- 2व 3 में आबंटित करें । 3. पुनर्वास योजना के तहत प्रभावित किसानो को पुनर्वास नीति लागू करें।
4,.प्रभावित गाँव में आबादी भुमि व काबिज भुमि का पट्टा प्रदान करें।
5. प्रभावित परिवारों को स्वरोज़गार एवं नौकरी में स्थानीय लोगों को 60% आरक्षण की प्राथमिकता। 6. आडिट आपत्ति के नाम पर वार्षिकी राशि रोकना बंद करें।7. नवा रायपुर योजना क्षेत्र में लेयर-1 के गांवों में प्रतिबंध लगा है एवं लेयर-2 व 3 के गांवों में प्रतिबंध नहीं। यह भेदभाव बन्द हो? आदि प्रमुख आदेशित माँगो को लेकर वर्षों से आंदोलन कर रहे है। जिस पर दोनों पूर्व व वर्तमान सरकार , उक्त माँगो को पूरा करने का छलावा, झूठा आश्वासन देती आ रही है।
बार बार की छलावा , झूठा आश्वासन से त्रस्त व व्यथित होकर नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति द्वारा 03 जून-2023 को “मुख्यमंत्री निवास घेराव ” कार्यक्रम रखा गया जिसमें सामाजिक संगठन , अभिकर्ता एवं निवेशक कल्याण संघ, की राजनीतिक दल ,( आप पार्टी, बीजेपी अभनपुर , आरंग ), भारतीय किसान यूनियन (अ) छत्तीसगढ़ इकाई एवं संयुक्त किसान संघ द्वारा समर्थन किया गया है।
प्रभावित किसान कल्याण समिति के घेराव कार्यक्रम में मुख्य रूप उपस्थित रहे किसान नेता श्री रूपन चंद्राकर , कामता रात्रे , ललित यादव, फूलेश बारले, आनंद राम साहू, लुकेश्वर साहू, परमानंद जांगड़े, भागीरथी साहू, रामखिलावन बंजारे, प्रवीण श्योकंद (BKU) के. ,पी वर्मा, भारत बैस, संतराम साहू, अशोक बजाज, वेदराम मनहरे, प्रभावित गांवों के समस्त जनप्रतिनिधी , किसान, मजदूर, नौजवान, बुजुर्ग, माता -बहन की अगुवाई में पदयात्रा रैली निकाल कर सी.एम.हाउस का घेराव करने निकले जिसे कृषि विश्वविद्यालय जोरा नेशनल हाईवे पर शासन प्रशासन द्वारा रोक दिया गया । आन्दोलन रत किसान व उपस्थित वहीं नेशनल हाईवे पर बैठ गए। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय से किसान प्रतिनिधि सदस्यों से 15 जून-2023 को मुख्यमंत्री जी से बैठक का समय निर्धारित किया गया है का संदेश दिया गया। जिसे समिति पदाधिकारी, जनप्रतिनिधी, किसान, मजदूर, बेरोजगार युवासाथी एवं महिलाओं से अभिमत लेकर एक बार मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा समय का इंतजार करने निर्णय लिया गया । अभी इस कार्यक्रम को उक्त समय तक स्थगित करते हैं। निर्णय प्रभावितों के हित फैसला लिया जाता हैं या अहित में। नवा रायपुर प्रभावितों का बड़ा आन्दोलन अभी कुछ समय के लिए स्थगित करते हैं। जारी कर्तानई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *