✨छ.ग. शिक्षक भर्ती / परीक्षा में भूपेश सरकार स्थानीय निवासीयो की आयु सीमा 40 वर्ष कर लाखों बेरोज़गारों के साथ न्याय करे। परमानंद जांगड़े
आम आदमी पार्टी के नेता श्री परमानंद जांगड़े ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को बेरोज़गारों के हितों पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए छत्तीसगढ़ के स्थानीय बेरोज़गार साथीयो के साथ न्याय करने का माँग किया है। वर्तमान कांग्रेश की शासन में शिक्षक भर्ती का ज्ञापन जारी हुआ है । जिसके परिपेक्ष में शिक्षको की भर्ती हेतु व्यापम के माध्यम से परीक्षा आयोजित कर चयन भर्ती की प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है। जिसमे अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित किया गया है । जो शिक्षित बेरोजगारों के हितो के अनुकूल उचित नहीं है | क्योंकि विगत 03 वर्षों में covid महामारी के चलते शासकीय भर्ती पूर्ण रूप से प्रभावित रहा जिससे लाखो बेरोजगार उक्त अवधी में भर्ती प्रक्रिया नहीं होने से प्रभावित रहे है। जिसको लेकर विगत वर्षों में छ.ग. शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर नया रायपुर का आदेश पत्र क्रमांक ऍफ़ 32/2015 / 1-3 अटल नगर रायपुर दिनांक 30/01 2019 में शासन के सभी विभागों / कार्यालय के सीधी भर्ती के पदों में छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को 05 वर्ष का छुट प्रदान करते हुए 40 वर्ष एवं आरक्षित वर्ग के लोगों को 45 वर्ष अधिकतम समय सीमा का लाभ प्रदान कर शिक्षित बेरोजगारों के हित में न्याय संगत आदेश पारित किया गया है। जिसका पालन वर्तमान सरकार नहीं कर रही है। जिससे लाखों बेरोज़गार सरकार के नई भर्ती नीति से प्रभावित हो जाएँगे उसे नौकरी के अवसर नहीं मिल पायेगे जिसे शासन गंभीरता से लेकर पूर्व के आदेश को यथावत रखते हुय बेरोजगारों साथियों के साथ व्यावहारिक एवं प्राकृतिक न्याय करते हुए उनके हितों की रक्षा करे। जिसको लेकर प्रदेश के मुखिया मान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी से शिक्षक भर्ती परीक्षा में छ.ग. की स्थानीय निवासियों की आयु सीमा 40 वर्ष करने की माँग श्री परमानंद जांगड़े आम आदमी पार्टी के नेता ने ज्ञापन प्रेषित कर बेरोज़गारों के साथ न्याय करने का अनुरोध किया है। सरकार के इस निर्णय से लाखों बेरोजगारों को न्याय मिलेगी अन्यथा लाखों बेरोज़गारों को शिक्षक भर्ती परीक्षा में अवसर ही नहीं मिल पायेगा।
( परमानंद जांगड़े )

