अयान न्यूज मनीष पाल की रिपोर्ट। न्यायधानी मे पेंशन हितग्राहियों को पेंशन कार्ड का वितरण किया गया। नगर निगम बिलासपुर को आर्थिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत पेंशन हितग्राहियों को पेंशन कार्ड का वितरण महापौर रामशरण यादव एवं सभापति शेख नजीरूद्दीन के द्वारा किया गया। जोन क्र. 06 के अंतर्गत वार्ड क्र. 38 से 70 के पात्र हितग्राहियों को निराश्रित पेंशन कार्ड का वितरण किया गया। गणेश नगर वार्ड क्रमांक 46 के पार्षद इब्राहिम खान अब्दुल के लगातार प्रयास एवं अनुशंसा पर वार्ड के जरूरत मंद हितग्राहियों को भी निराश्रित पेंशन का लाभ दिलाने पेंशन कार्ड बनाकर प्रदाय किया गया। उक्त कार्यक्रम में एमआईसी राजेश शुक्ला एमआईसी मनीष गढ़ेवाल एमआईसी अजय यादव पार्षद परदेसी राज पार्षद लक्ष्मी यादव पार्षद उमेश चंद्र कुमार मोती गंगवानी पार्षद प्रतिनिधि राज बंजारे जिला महासचिव मोहम्मद अयूब किशन टंडन विष्णु तिवारी नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियां उपस्थित रहे। निराश्रित पेंशन वार्ड क्र.46 गणेश नगर के लाभान्वित हितग्राहियां
न्यायधानी मे पेंशन हितग्राहियों को पेंशन कार्ड का वितरण किया गया
1. मोहम्मद अश्लुद्दीन (वृद्धा पेंशन) 2.कुरशिदा बेगम (वृद्धा पेंशन)3. शमा कुरैशी (सुखद सहारा पेंशन) 4. नूर अली (वृद्धा पेंशन) 5. रामेश्वरी बघेल (विधवा पेंशन)6. बेदन बाई महिलंगे (विधवा पेंशन)7. भगवती निषाद (वृद्धा पेंशन)8. अगशिया यादव (वृद्धा पेंशन)

