हजयात्रियों को बताया कैसे अदा करें उमराह

हजयात्रियों को बताया कैसे अदा करें उमराह


2023 में जाने वाले हज हयात्रियों को उमरा करने का प्रशिक्षण दिया गया। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के नेतृत्व में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, विधायक कुलदीप जुनेजा ने हज यात्रियों को सफर-ए-हज की मुबारकबाद दी।
राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान ने कहा कि प्रदेश के हज यात्रियों को हर संभव सहायता राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यपालन अधिकारी सचिव साजिद मेमन ने कहा कि हज के अराकानों के साथ हज यात्रा के दौरान बरतने वाली विशेष सावधानियां, सऊदी हुकूमत के नियम कायदों की जानकारी और सफर-ए-हज के तमाम इंतजाम की जानकारी हाजियों को दी जा रही है।
इस अवसर पर शहर काजी मौलाना मोहम्मद अली फारूकी, रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर, सन्निर्माण एवं कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, गृह निर्माण मंडल के अजय साहू, राज्य उर्दू एकेडमी के
हज कमेटी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में हजयात्रियों को किट प्रदान करते । • संगठन
अध्यक्ष इदरीश गांधी, राज्य वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सलाम रिजवी, हाजरू खान, अनवर हुसैन, शमीम अख्तर आदि उपस्थित रहे।
शिविर में मौलाना कारी सैयद अशफाक अहमद अंजुम, हाजी अब्दुल रज्जाक खान, हाजी मौलाना रिफत अली ने हज यात्रियों को यात्रा का प्रशिक्षण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *