रायपुर :- आम आदमी पार्टी के द्वारा मोवा मस्जिद व आसपास के क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया

*आज 24 मई बुधवार को मोवा मस्जिद क्षेत्र में जनसंपर्क किया गया जनसंपर्क अभियान में श्री तरुण बैद रायपुर जिला अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रभारी रायपुर ग्रामीण विधानसभा श्री अजीम खान प्रदेश सह सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ श्री के. एस. नायडू ब्लॉक अध्यक्ष मोवा, श्री नवनीत नंदे, सर्किल अध्यक्ष, श्री हरप्रीत सिंह भाटिया सर्किल अध्यक्ष उपस्थित थे। जनसंपर्क अभियान में मोवा मुस्लिम समाज के प्रमुख मोवा मस्जिद के मुतवल्ली जी से आम आदमी पार्टी के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली और आम आदमी पार्टी के लिए समाज का समर्थन भी मांगा उन्होंने रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के मुस्लिम समाज का समर्थन आम आदमी पार्टी के लिए रहेगा का आश्वासन दिया लोगों से जनसंवाद भी किया गया। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। और इस बार छत्तीसगढ़ में भी बदलाव लाने पर बल दिया गया। आमजन से संवाद करने पर यह बात सामने आ रही है कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है, और इसे बदलने का मन आमजन बना रहा है। आज जनसंपर्क अभियान में कई लोगों को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई*।

*तरुण बैद* *रायपुर जिला उपाध्यक्ष* एवं *ब्लॉक प्रभारी* *रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *