चित्रकोट विधायक बेंजाम व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मौर्य ने ग्राम पंचायत केशलूर में तीन देवगुड़ीयों का किया लोकार्पण

अयान न्यूज भांसी दंतेवाड़ा से

असीम पाल कि रिपोर्ट

चित्रकोट विधायक बेंजाम व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मौर्य ने ग्राम पंचायत केशलूर में तीन देवगुड़ीयों का किया लोकार्पण…*
*⏩आज तोकापाल विकासखंड के ग्राम पंचायत केशलूर में चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य ने मावलीमाता देवगुड़ी,परदेशीनमाता देवगुड़ी एवं गंगादई माता देवगुड़ी का लोकार्पण किया जिसका स्वीकृति लागत 5-5 लाख रुपये है।लोकार्पण करने आये विधायक व जिला अध्यक्ष का ग्रामीणों का भव्य स्वागत किया।*
*🔲चित्रकोट विधायक बेंजाम ने कहा कि देवगुड़ी हमारे पूर्वजों की बचाई हुई संस्कृति है लेकिन आज तक कोई सरकार ने इसके लिए नही सोच था लेकिन हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने देवगुड़ी के लिए सोचा और इनके संरक्षण व संवर्धन के लिए 5 लाख की राशि देने का काम किया। मेरे विधानसभा में 170 पंचायत है जिसमे 313 देवगुड़ियों की स्वीकृति मिला है जिसके लिए मैं इस मंच के माध्यम से माननीय भूपेश बघेल जी को धन्यवाद देना चाहता हूं।*
*✅और कहा कि आप लोगों ने मुझे बहुत ही विश्वास से विधायक चुना है मैं आप लोगों की समस्याओं को निराकरण करने का हर संभव प्रयास करता हूँ। मेरे विधानसभा क्षेत्र में अभी तक का सबसे अच्छा देवगुड़ी केशलूर में बना है।आपके ग्राम पंचायत के लिए हमारी सरकार ने लगभग 2 करोड़ रुपये दिया है।*
*💢जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलराम मौर्य ने कहा कि बहुत ही हर्ष और खुशी का विषय है कि गिरोला मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल जी ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया था कि बस्तर की आस्था का केन्द्र देवगुड़ियों के लिए हमें पैसा देना पड़ेगा जिस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने संज्ञान में लेकर तत्काल 5-5 रुपये लाख देने का घोषणा किया था जिसके परिणाम अभी आप लोगों के सामने है। उपचुनाव में आप लोगों ने विधायक राजमन बेंजाम को विधायक बनाया गांव की समस्याओं को आप उनके पटल पर रखते है तो सवेंदनशील विधायक तत्काल निराकार करने के लिए प्रयास करते है।*
*इस कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष मालती मौर्य, जनपद सदस्य तुलसी मौर्य,सरपंच नकुल मौर्य,उपसरपंच संतोष कश्यप,जिला महामंत्री कांग्रेस संतोष कश्यप,पुजारी लयखु कश्यप,कोटवार संजय नेताम,पंच बूटलु कश्यप,पंच गौरी सेठिया,बलराम यादव,मंजू गुप्ता एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।*
असीम पाल ब्यूरो चीफदंतेवाड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *